operating system (soft phone ke prabandhan ka karyakram)

आप  सभी लोग जानते  हैं की स्मार्ट फोन काफी कंपनियां बनाती हैं और अलग अलग मॉडल दुकानों में उपलब्ध होते हैं। स्मार्ट फोन के कई वर्गीकरण हो सकते हैं। एक वर्गीकरण उनकी सुविधाओं के अनुसार किया जा सकता है। जैसे की कैमरा कितने पिक्सेल का है? एक कैमरा है या  दो. एक बार चार्ज करो तो कितनी देर तक चलता है आदि. फिर दूसरा वर्गीकरण उनके आकर का किया जा सकता है, फिर उनकी कीमत या ब्रांड का. लेकिन हम यहाँ फोन का वर्गीकरण करेंगे उनके ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार। ऑपरेटिंग सिस्टम याने फोन का प्रबंधन करने वाला प्रोग्राम।  आपके स्मार्ट फोन के ऑपरेटिंग के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में आपको कुछ बातें मालूम होनी चाहिए।


१. मेरे फ़ोन का ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) कौनसा है. 

इतनी सारी ब्रांड्स प्रचलित होने के बावजूद भारत  के लगभग सारे सारे स्मार्ट फोनों को केवल ३ या ४ प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट करते हैं.

१. एंड्राइड (android) :  भारत में या विश्व में सबसे ज्यादा प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम andriod है. इसे गूगल प्ले के द्वारा संचालित किया जाता है. 

२. IOS (एप्पल): एप्पल के सभी स्मार्ट फोन (iphone) और ipad यही ऑपरेटिंग सिस्टम उपयोग में लाते हैं. इसे apple कंपनी के द्वारा संचालित किया जाता है. 

३. ब्लैकबेरी : ब्लैकबेरी OS को RIM (research in motion) कंपनी के द्वारा संचालित किया जाता है.  

४. विंडोज OS : इसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी संचालित करती हैं. 

इसके अलावा palm, bada, webos जैसे अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम भी हैं.  

२. क्या मैं मेरे फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम बदल सकता हूँ? 


नहीं। किसी भी फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रकार बदला नहीं जा सकता। माना की आपने एक andriod OS वाला फोन खरीदा तो आप उसपर IOS लोड नहीं कर सकते आपको उस पर andriod की लोड करना होगा। लेकिन आप आपके फोन पर andriod के ही OS की विभिन्न आवृत्तियाँ लोड कर सकते हैं. 

जैसा की हमने पहले देखा की ऑपरेटिंग सिस्टम अपने आप में एक प्रोग्राम होता है. समय के साथ इसे बनाने वाली कंपनियां ऑपरेटिंग सिस्टम में नए सुधार करती रहती है. इन सुधारों में पुराने आवृत्तियों (versions) की गलतियां सुधारी जाती है और कुछ नए उपयोगी फीचर शामिल किये जाते हैं. हर नयी आवृत्ति को काफी परिक्षण (टेस्टिंग) के बाद आम उपयोग के लिए वितरित(रिलीज़) किया जाता है.  वितरण करने के समय इस आवृत्ति में क्या नया है ये भी बताया जाता है. 

३. मेरे फोन OS  की कौनसी आवृत्ति का उपयोग करता है ? 


४. मुझे OS का नया version लोड करना चाहिए या नहीं। 


५. OS की नई आवृति के बारे में मुझे कैसे पता चलेगा?


६. मुझे मेरे फोन से कोई शिकायत नहीं फिर मैंने OS की नई आवृत्ति लोड नहीं की तो क्या होगा ?


७. OS की नई आवृत्ति कैसे लोड करें?











Comments