operating system (soft phone ke prabandhan ka karyakram)
आप सभी लोग जानते हैं की स्मार्ट फोन काफी कंपनियां बनाती हैं और अलग अलग मॉडल दुकानों में उपलब्ध होते हैं। स्मार्ट फोन के कई वर्गीकरण हो सकते हैं। एक वर्गीकरण उनकी सुविधाओं के अनुसार किया जा सकता है। जैसे की कैमरा कितने पिक्सेल का है? एक कैमरा है या दो. एक बार चार्ज करो तो कितनी देर तक चलता है आदि. फिर दूसरा वर्गीकरण उनके आकर का किया जा सकता है, फिर उनकी कीमत या ब्रांड का. लेकिन हम यहाँ फोन का वर्गीकरण करेंगे उनके ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार। ऑपरेटिंग सिस्टम याने फोन का प्रबंधन करने वाला प्रोग्राम। आपके स्मार्ट फोन के ऑपरेटिंग के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में आपको कुछ बातें मालूम होनी चाहिए। १. मेरे फ़ोन का ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) कौनसा है. इतनी सारी ब्रांड्स प्रचलित होने के बावजूद भारत के लगभग सारे सारे स्मार्ट फोनों को केवल ३ या ४ प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट करते हैं. १. एंड्राइड (android) : भारत में या विश्व में सबसे ज्यादा प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम andriod है. इसे गूगल प्ले के द्वारा संचालित किया जाता है. २. IOS...